Call us : +91 9798 4543 21
Send email : info@paalonaa.in
Editor's Corner
PaaLoNaa
  • Home
  • About Us
  • All Events
  • Media
    • Editor’s Corner
    • Crimes Against Infants in India – Latest News & Child Protection
    • Media coverage
    • Related Stories
  • Gallery
    • Video Gallery (YouTube)
    • Photo Album
    • Art Gallery
    • Artists
  • Portfolio
  • Supports
  • Contact
  • Home
  • About Us
  • All Events
  • Media
    • Editor’s Corner
    • Crimes Against Infants in India – Latest News & Child Protection
    • Media coverage
    • Related Stories
  • Gallery
    • Video Gallery (YouTube)
    • Photo Album
    • Art Gallery
    • Artists
  • Portfolio
  • Supports
  • Contact
Home    Crimes Against Infants in India – Latest News & Child Protection

Latest News

02 Aug 2019

आखिर बच्चे को नाले में डाला किसने…(जमशेदपुर के मानगो मे मिला नवजात बच्चे का शव)

      
क्या हुआ - जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड के पीछे स्थित छायानगर (धोबीनाले) नाले में एक नवजात लड़के का शव तैरता हुआ नजर आया तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के एसआई श्री ललन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया। स्थानीय निवासियों में बच्चे के साथ बरती गई क्रूरता को लेकर काफी आक्रोश था। उनका कहना था कि यदि बच्चे को नहीं पालना था, तो उन्हें दे देते। लोग इस घटना से काफी आहत नजर आए। लोग मां को कोस रहे थे, जबकि किसी ने भी बच्चे की मां... Continue Reading..
01 Aug 2019

Hardoi: घास में छुपा हुआ था उस बच्चे का पूरा शरीर

 UP     
हरदोई के शाहाबाद में मिला नवजात बच्चा 01 August 2019, Hardoi, UP क्या हुआ - करीब दो दिन का एक नवजात शिशु (baby boy) अल्लापुर तिराहे के पास शाहाबाद पाली रोड पर घास में मिला। बच्चे को एक कपड़े में लपेट कर झाड़ियों में छोड़ दिया गया था। गुरुवार सुबह मोहल्ला नौसारा निवासी सावित्री खेत की तरफ जा रहीं थीं तो उन्हें बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी और उन्होंने झाड़ियों में से बच्चे को उठा लिया। सावित्री के मुताबिक, बच्चे का पूरा शरीर घास में छुपा हुआ था, केवल चेहरा ही नजर आ रहा था। सावित्री उसे अपने... Continue Reading..
20 Jul 2019

बेटा होता तो क्यों छोड़ते”, कहते रहे वे… (सिरसा की माईनर में बहती मिली नवजात बच्ची)

      
क्या हुआ - शनिवार दोपहर एक नवजात बच्ची महिला बहुतकनीकी संस्थान के पास से बहने वाली माईनर में बहती आ रही थी। स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उसे बाहर निकाला गया। बच्ची के शरीर पर कपडे का एक टुकड़ा तक नहीं था। उसकी गर्भनाल भी साथ लगी थी। इसी से अंदाजा लगाया गया कि बच्ची को जन्म देते ही पानी में डाला गया है। जब वह मिली, उसके जिंदा होने का शोर मच गया, लेकिन बाहर निकालने के बाद अहसास हुआ कि उसकी मृत्यु हो चुकी है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों में मायूसी छा गई। वे... Continue Reading..
20 Jul 2019

नाले में बच्ची का खिलौना नहीं, बल्कि बच्ची ही अटकी थी… (कैथल के पिलनी में नाले में मिला नवजात बच्ची का शव)

      
क्या हुआ - पुंडरी थाना क्षेत्र स्थित गांव पिलनी में शनिवार को गुगा माड़ी नाले में नवजात बच्ची का शव मिला। दरअसल बरसात की वजह से नाले का पानी ओवरफ्लो होकर घरों में घुसने लगा था। तब घर में पानी को आने से रोकने के लिए जसमेर नामक व्यक्ति डंडा लेकर नाला साफ करने लगे। जब उन्होंने नाला खोला तो वहां कुछ अटका हुआ दिखाई दिया, जिसे उन्होंने शुरुआत में किसी बच्चे का खिलौना समझा। लेकिन जैसे ही उन्होंने उसे करीब से देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। यह एक नवजात बच्ची का शव था, जिसके शरीर पर कोई... Continue Reading..
18 Jul 2019

कुत्तों ने नाले से तो निकाल लिया, लेकिन उसकी जान बचाने के लिए एक-एक मिनट कीमती था …(कैथल में नाले में मिली थी नवजात)

      
क्या हुआ - गुरुवार तड़के 4.16- 4.18 के बीच एक लड़की कैथल के डोगरा गेट समीप नाले में एक पॉलीथिन फेंकती हुई नजर आई। ऐसा करते हुए वह निकटवर्ती सीसीटीवी में कैद हो गई। उसके जाने के कुछ मिनट बाद तीन कुत्ते उस ओर लपके और पॉलीथिन को 04 बजकर 27 मिनट पर नाले में से निकाल लाए। उन्होंने पॉलीथिन को फाड़ डाला और बच्ची को बाहर निकाल लिया। इसके बाद एक सफेद रंग की कुतिया बच्ची की रक्षा करने लगी। वहां से गुजर रही महिला करनैलो देवी का ध्यान बच्ची के रोने की तरफ गया तो उन्होंने नाले के... Continue Reading..
14 Jul 2019

गमछे में लपेटा और बोरे में बंद कर खेत में छोड़ दिया नवजात बच्ची को (बिहार के आरा में मिली बच्ची)

      
क्या हुआ - रविवार की अहले सुबह पांच बजे के करीब दलसागर गांव के खेत में एक नवजात बच्ची मिली। उसे गमछे में लपेट कर बोरे में बंद कर खेत में छोड़ दिया गया था। उसकी गर्भनाल भी साथ ही लगी थी। ग्रामीण महिला राजकुमारी देवी को बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने बच्ची को बोरे से निकाला और उसे गोद में लेकर औद्योगिक थाने पहुंची। पुलिस ने चाइल्डलाइन को सूचना दी और उनके द्वारा बच्ची को एसएनसीयू सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरकारी पक्ष - चाईल्डलाईन समन्वयक श्री पवित्र कुमार ने पालोना को बताया कि... Continue Reading..
02 Jul 2019

क्या सिर में लगी चोट थी उसकी मौत का कारण, या वजह कुछ और है (रांची, अपर बाजार में मिला था नवजात बच्ची का शव)

      
क्या हुआ - राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अपर बाजार इलाके में बारूद चौक के नजदीक मंगलवार सुबह एक नवजात बच्ची का शव मिला। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर सड़क के बीचोंबीच मौजूद बच्ची पर पड़ी तो लोगों की भीड़ जुटने लगी। इसी दौरान नगरनिगम कर्मी करण राम वहां पहुंचे तो लोगों ने उन्हें पुलिस को सूचना देने को कहा। करण राम ने पालोना को बताया कि सुबह करीब छह-साढ़े छह का वक्त रहा होगा। उन्होंने एक अंदाजा भी जाहिर किया कि शव कूड़े के ढेर पर पड़ा होगा, जिसे कुत्ते खींचकर बीच सड़क में छोड़... Continue Reading..
01 Jul 2019

निर्जन इलाका, मध्य रात्रि और श्मशान के पास मिली नवजात बच्ची…

      
क्या हुआ - उत्तर प्रदेश के जिले हरदोई के आऊटर इलाके में एक नवजात बच्ची रात करीब 11 बजे के आस-पास रोते हुए मिली। वह सान्डी रोड पावर हाउस के निकट श्मशान घाट के पास मौजूद होलिका मंदिर के नजदीक से प्राप्त हुई। यह इलाका शहर से थोड़ा बाहर है और आमतौर पर इतनी रात को निर्जन हो जाता है। बच्ची के रोने की आवाज किसी राहगीर ने सुनी और वहां से गुजर रही पीसीआर वैन को रोककर पुलिसकर्मियों को बच्ची की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत ही चाईल्डलाईन को फोन कर बुलाया और रात में ही बच्ची को जिला... Continue Reading..
23 Jun 2019

हरदोई: बंद मकान से आ रही थी नन्हे बच्चे के रोने की आवाज

 UP     
हरदोई में ईंटों में दबी मिली नवजात बच्ची खाली मकान की छत पर मिली मासूम 23 JUNE 2019, HARDOI, UP. हरदोई के उस बंद मकान से लगातार एक नन्हे बच्चे को रोने की आवाज आ रही थी। इसी आवाज ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। लेकिन दरवाजे पर पड़ा ताला दुविधा में डाल रहा था। आखिर बंद मकान से किसी नन्हे बच्चे के रोने की आवाज कैसे आ रही थी। ताला तोड़कर अंदर जाने पर ईंटों से दबी बच्ची नजर आई। जिस वक्त उसे वहां से निकाला गया, उसकी कंडीशन बहुत खराब थी। शरीर पर चोटों के निशान थे।... Continue Reading..
18 Jun 2019

साक्ष्य के बावजूद पोस्टमार्टम नहीं, अब कैसे होगी तफ्तीश (रांची के बुंडू में मिला था नवजात का शव, गले के चारों तरफ लिपटा था पॉलीथिन)

      
क्या हुआ - राजधानी रांची के बुंडू नगर पंचायत अंतर्गत मैनेजर तालाब में मंगलवार सुबह एक नवजात बच्चे का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही कई सामाजिक संगठन और बुंडू पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे। मजदूर सेवा संगठन के अध्यक्ष व प्रत्यक्षदर्शी श्री जीतमोहन प्रमाणिक ने बताया कि जब वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो कुत्ते बच्चे के शव को खींच रहे थे। उसके शरीर पर खरोंचों, चोटों और जानवरों के काटने के निशान भी थे। बच्चा पॉलीथिन में पैक था, जो कुत्तों के खींचने से फट गया था। बच्चे के गले में भी कुछ प्लास्टिक जैसा बंधा हुआ था, जैसे... Continue Reading..
05 Jun 2019

सीमेंट के बोरे में बंद मिला खून से सना नवजात (बोकारो के चास का मामला)

      
क्या हुआ - उसके शरीर से लगी गर्भनाल और खून ने चींटियों को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया था। जब राहगीरों ने शिशु को देखा तो उसके शरीर से चींटियां चिपकी थीं और उसे काट रही थी। यह घटना सोमवार तड़के करीब पांच-साढ़े पांच बजे मुफस्सिल थाना, चास के अंतर्गत कालापत्थर के गोमदीडीह गांव जाने वाली सड़क पर बंद पड़े मूक बधिर विद्यालय के पास घटी, जहां एक नवजात बच्चे को जन्म लेते ही सीमेंट के बोरे में डालकर छोड़ दिया गया था। राकेश कुमार, पिंटू रजक व जमील अंसारी ने उसके रोने की आवाज सुनी तो मौकास्थल पर पहुंचकर... Continue Reading..
01 Jun 2019

इस बच्ची का कसूर तो बताओ, जिसे नाले में पटक कर मार डाला (रांची के बुंडू में नाले में मिली नवजात बच्ची)

      
क्या हुआ - रांची के बुंडू ब्लॉक में बजरंग दल के पास सब्जी बाजार स्थित नाले में शनिवार की सुबह पांच बजे एक बच्ची मिली। चाय की दुकान पर चाय पी रहे मजदूर सेवा संगठन के भरत कुमार को जैसे ही ये सूचना मिली, वह दुकानकर्मी महावीर कुमार के साथ घटनास्थल की तरफ दौड़े और बच्ची को नाले में से निकाला। कीचड़ और गंदगी से सनी उस बच्ची को लेकर वे तुरंत रेफरल अस्पताल गए। जहां बच्ची की गंदगी साफ की गई और उसके शरीर पर लगे रक्त को साफ कर उसकी गर्भनाल काटी गई। अस्पताल पहुंचकर ही पुलिस को... Continue Reading..

  •  Prev
  • 1
  • …
  • 12
  • 13
  • 14
  • 15
  • 16
  • …
  • 37
  • Next 

Important links

  • Video Gallery (YouTube)
  • Art Gallery
  • Victims of Infanticide
  • Supports

About Us

PaaLoNaa is a cause dedicated to those infants who have been shunned by their own parents. These infants are adandoned in deserted public places like railway lines, ponds, bushes, forests, barren lands for some or the other reasons, compulsions, fears or greed.

Explore PaaLoNaa

  • About Us
  • Photo Gallery
  • Video Gallery (YouTube)
  • Art Gallery
  • Artists
  • CARA
  • CARINGS
  • NCPCR
  • Childline India Foundation
  • PaaLoNaa In Media
  • Media On Infanticide
  • Related Stories
  • The Support

Important Links

State-wise data of Infant spottings
Our Members
The Victims
The Terms & Conditions
© 2023 PaaLoNaa: An initiative of Ashrayani Media Associates & Refined Look Magazine, Supported by Ashrayani Foundation against INFANTICIDE & ABANDONMENT of INFANTS. All rights reserved | Powered by Paalonaa