Call us : +91 9798 4543 21
Send email : info@paalonaa.in
Editor's Corner
PaaLoNaa
  • Home
  • About Us
  • All Events
  • Media
    • Editor’s Corner
    • Crimes Against Infants in India – Latest News & Child Protection
    • Media coverage
    • Related Stories
  • Gallery
    • Video Gallery (YouTube)
    • Photo Album
    • Art Gallery
    • Artists
  • Portfolio
  • Supports
  • Contact
  • Home
  • About Us
  • All Events
  • Media
    • Editor’s Corner
    • Crimes Against Infants in India – Latest News & Child Protection
    • Media coverage
    • Related Stories
  • Gallery
    • Video Gallery (YouTube)
    • Photo Album
    • Art Gallery
    • Artists
  • Portfolio
  • Supports
  • Contact
Home    Crimes Against Infants in India – Latest News & Child Protection

Latest News

19 Sep 2019

चक्रधरपुर में पानी में मिला नवजात का शव

      
क्या हुआ - एक नवजात बच्ची का शव बोरदा पुल के पास पानी में तैर रहा था। उसके साथ गर्भनाल भी लगी थी। उसका चेहरा और पूरा शरीर फूला हुआ था। यह सड़ने लगा था। बच्ची की स्थिति उसकी हत्या का अंदेशा जता रही है। इसकी तह तक पहुंचने के लिए पालोना ने घटना के संबंध में कई संबंधित लोगों के अलावा मेडिकल फील्ड के एक्सपर्ट्स से भी बात की, जिससे इस अंदेशे को बल ही मिलता है। पालोना को घटना की जानकारी चाईल्ड एक्टिविस्ट श्री बैदनाथ व सोशल एक्टिविस्ट श्री ऋषभ आनंद से मिली। सरकारी पक्ष - "सुबह फोन... Continue Reading..
18 Sep 2019

करौली के अस्पताल में मिला नवजात शिशु का शव

      
क्या हुआ - कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित जिला अस्पताल के परिसर में बुधवार सुबह एक नवजात शिशु का शव मिला। शव एक लड़के का था, जो नए बने मातृ-शिशु ईकाई के डस्टबिन में था। लोगों ने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी तो वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस भी सूचना पाकर घटनास्थल पहुंच गई। लेकिन जब इसकी असलियत सबको पता चली तो सबके दिल सहानुभूति से भर उठे। पालोना को घटना की जानकारी पत्रकार जन ब्रजेश जी से मिली। हुआ यूं था कि मासलपुर के बखतपुरा गांव की महिला नीलम जाटव का प्रसव घर पर हुआ। उन्होंने एक मृत... Continue Reading..
16 Sep 2019

सुपौल में एक पखवाड़े में दूसरी घटना, मिला नवजात का शव

      
क्या हुआ - सुपौल सदर थाना क्षेत्र के करीहो चौक के पास झाड़ियों में सोमवार शाम एक नवजात बच्चे का शव मिला। जब राहगीरों की नजर उस पर पडी तो मकौड़े उसके चेहरे व शरीर पर रेंग रहे थे। घटना सुपौल सिंघेश्वर के बीच एसएच 66 की है, जहां सड़क के निकट स्थित झाड़ियों में बच्चे को कोई डाल गया था। पालोना को घटना की जानकारी स्थानीय पत्रकार श्री संत सरोज से मिली। सरकारी व मीडिया पक्ष - "यह शव सुबह से वहां पड़ा था। हमें किसी राहगीर ने घटना की सूचना दी तो हमने सदर थाना पुलिस को सूचित... Continue Reading..
10 Sep 2019

रांची के राहे में मिली स्वस्थ नवजात बच्ची

      
क्या हुआ - रांची के राहे थाना क्षेत्र स्थित सोनाहातु ब्लॉक में एक नवजात बच्ची सड़क किनारे रखी हुई मिली। उसे एक कपड़ा बिछा कर उस पर लिटा दिया गया था। यह जगह मारनाडीह और पोवादिरी के बीच जोड़ा पुल के सामने मेला स्थल के नजदीक है। बच्ची दोपहर में एक बजे के करीब मिली। उस पर चरवाहों की नजर पड़ी और उन्होंने तुरंत ही उसे जमीन पर से उठा लिया। एक महिला ने, जिसका बच्चा छोटा था, उसे दूध पिलाया। सीडब्लूसी के निर्देश पर करुणा एनएमओ के लोग बच्ची को सोनाहातू से रांची ले आए। फिलहाल बच्ची रानी चिल्ड्रेन... Continue Reading..
08 Sep 2019

बक्सर की कंटीली झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची

      
क्या हुआ - एक नवजात बच्ची सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापुर एवं नियाजीपुर के बीच भैंरों स्थान के पास झाड़ियों मिली। रात का समय था, जब उसके रोने की आवाज ने राहगीरों का ध्यान खींचा। जाकर देखा तो वह कंटीली झाड़ियों में अपनी गर्भनाल के साथ मौजूद थी। कांटों की वजह से उसके शरीर, होंठ, नाक, आंखों आदि पर खरोंच के निशान थे। किसी ग्रामीण परिवार ने उसे उठा लिया और अपने पास ही रख लिया। दो दिन बाद 10 सितंबर की सुबह नौ-दस बजे के आसपास वे थाने में बच्ची को लेकर गए कि उन्हें बच्ची कानूनी रूप से... Continue Reading..
05 Sep 2019

गढ़वा में मक्का के खेत में रात को मिला था नवजात

      
क्या हुआ - नगर उंटारी ब्लॉक के महुली गांव में मक्का के एक खेत में गुरुवार रात नौ बजे के आस-पास नवजात शिशु मिला। ग्रामीणों से मिली सूचना को स्थानीय पत्रकार श्रवण पासवान ने तत्काल थाना प्रभारी नगर उंटारी पंकज तिवारी तक पहुंचाया। दोनों 15 मिनट के अंदर मौकास्थल पर पहुंच गए। तब तक ग्रामीणों ने बच्चे को खेत से उठाकर एक शॉल में लपेट दिया था। थाना प्रभारी उसे तत्काल अनुमंडल अस्पताल ले गए। वहां से अगले दिन सदर अस्पताल गढ़वा और फिर निजी अस्पताल चाईल्ड केयर में बच्चे को रखा गया। तीन दिन बाद पालोना की जानकारी में... Continue Reading..
02 Sep 2019

सुपौल में सड़क किनारे गत्ते के डिब्बे में मिला नवजात

      
क्या हुआ - बघला नदी किनारे वार्ड नंबर 11 में स्थित सड़क पर एक नवजात शिशु का शव गत्ते के डिब्बे में अखबार से लिपटा हुआ मिला। बच्चे का शरीर संभवतः डिब्बे से बड़ा रहा होगा, इसलिए डिब्बे में उसे रखने के लिए उसके सिर को मोड़ दिया गया था। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। देखने से वह मेच्योर बेबी लग रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह से वह डिब्बा हाईवे के नजदीक रखा हुआ था, लेकिन किसी को उसे खोलकर देखने का ख्याल नहीं आया। शाम को जब उसका ढक्कन खुला और उसमें नवजात शिशु दिखाई... Continue Reading..
03 Aug 2019

पत्थरदिल भी रो पड़े, उन हालातों में मिली वह बच्ची…(देवास, मध्य प्रदेश के जंगल में मिली नवजात)

      
क्या हुआ - एक नवजात बच्ची को उसके ही माता-पिता ने जन्म देने के दिन ही एक घाटी में ढलान पर चलती बाईक से उछाल कर फेंक दिया। डेढ़ दिन से ज्यादा वह बच्ची उसी जंगल में पड़ी रही। कीड़े, कीट पतंगे उसे खाते रहे। गनीमत रही कि किसी जंगली जानवर की नजर उस पर नहीं पड़ी। वह शनिवार सुबह देवास जिले के बरझाई घाट में पहाड़ी की ढलान पर मिली, जबकि उसे गुरुवार शाम को ही जंगल में फेंक दिया गया था। शनिवार सुबह जंगल में बकरी चराने गए गोविंद व मुकेश ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी... Continue Reading..
02 Aug 2019

आखिर बच्चे को नाले में डाला किसने…(जमशेदपुर के मानगो मे मिला नवजात बच्चे का शव)

      
क्या हुआ - जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड के पीछे स्थित छायानगर (धोबीनाले) नाले में एक नवजात लड़के का शव तैरता हुआ नजर आया तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के एसआई श्री ललन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भिजवाया। स्थानीय निवासियों में बच्चे के साथ बरती गई क्रूरता को लेकर काफी आक्रोश था। उनका कहना था कि यदि बच्चे को नहीं पालना था, तो उन्हें दे देते। लोग इस घटना से काफी आहत नजर आए। लोग मां को कोस रहे थे, जबकि किसी ने भी बच्चे की मां... Continue Reading..
01 Aug 2019

Hardoi: घास में छुपा हुआ था उस बच्चे का पूरा शरीर

 UP     
हरदोई के शाहाबाद में मिला नवजात बच्चा 01 August 2019, Hardoi, UP क्या हुआ - करीब दो दिन का एक नवजात शिशु (baby boy) अल्लापुर तिराहे के पास शाहाबाद पाली रोड पर घास में मिला। बच्चे को एक कपड़े में लपेट कर झाड़ियों में छोड़ दिया गया था। गुरुवार सुबह मोहल्ला नौसारा निवासी सावित्री खेत की तरफ जा रहीं थीं तो उन्हें बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी और उन्होंने झाड़ियों में से बच्चे को उठा लिया। सावित्री के मुताबिक, बच्चे का पूरा शरीर घास में छुपा हुआ था, केवल चेहरा ही नजर आ रहा था। सावित्री उसे अपने... Continue Reading..
20 Jul 2019

बेटा होता तो क्यों छोड़ते”, कहते रहे वे… (सिरसा की माईनर में बहती मिली नवजात बच्ची)

      
क्या हुआ - शनिवार दोपहर एक नवजात बच्ची महिला बहुतकनीकी संस्थान के पास से बहने वाली माईनर में बहती आ रही थी। स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उसे बाहर निकाला गया। बच्ची के शरीर पर कपडे का एक टुकड़ा तक नहीं था। उसकी गर्भनाल भी साथ लगी थी। इसी से अंदाजा लगाया गया कि बच्ची को जन्म देते ही पानी में डाला गया है। जब वह मिली, उसके जिंदा होने का शोर मच गया, लेकिन बाहर निकालने के बाद अहसास हुआ कि उसकी मृत्यु हो चुकी है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों में मायूसी छा गई। वे... Continue Reading..
20 Jul 2019

नाले में बच्ची का खिलौना नहीं, बल्कि बच्ची ही अटकी थी… (कैथल के पिलनी में नाले में मिला नवजात बच्ची का शव)

      
क्या हुआ - पुंडरी थाना क्षेत्र स्थित गांव पिलनी में शनिवार को गुगा माड़ी नाले में नवजात बच्ची का शव मिला। दरअसल बरसात की वजह से नाले का पानी ओवरफ्लो होकर घरों में घुसने लगा था। तब घर में पानी को आने से रोकने के लिए जसमेर नामक व्यक्ति डंडा लेकर नाला साफ करने लगे। जब उन्होंने नाला खोला तो वहां कुछ अटका हुआ दिखाई दिया, जिसे उन्होंने शुरुआत में किसी बच्चे का खिलौना समझा। लेकिन जैसे ही उन्होंने उसे करीब से देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। यह एक नवजात बच्ची का शव था, जिसके शरीर पर कोई... Continue Reading..

  •  Prev
  • 1
  • …
  • 11
  • 12
  • 13
  • 14
  • 15
  • …
  • 36
  • Next 

Important links

  • Video Gallery (YouTube)
  • Art Gallery
  • Victims of Infanticide
  • Supports

About Us

PaaLoNaa is a cause dedicated to those infants who have been shunned by their own parents. These infants are adandoned in deserted public places like railway lines, ponds, bushes, forests, barren lands for some or the other reasons, compulsions, fears or greed.

Explore PaaLoNaa

  • About Us
  • Photo Gallery
  • Video Gallery (YouTube)
  • Art Gallery
  • Artists
  • CARA
  • CARINGS
  • NCPCR
  • Childline India Foundation
  • PaaLoNaa In Media
  • Media On Infanticide
  • Related Stories
  • The Support

Important Links

State-wise data of Infant spottings
Our Members
The Victims
The Terms & Conditions
© 2023 PaaLoNaa: An initiative of Ashrayani Media Associates & Refined Look Magazine, Supported by Ashrayani Foundation against INFANTICIDE & ABANDONMENT of INFANTS. All rights reserved | Powered by Paalonaa