Call us : +91 9798 4543 21
Send email : info@paalonaa.in
Editor's Corner
PaaLoNaa
  • Home
  • About Us
  • All Events
  • Media
    • Editor’s Corner
    • Latest News on Newborns and Infants in India
    • Media coverage
    • Related Stories
  • Gallery
    • Video Gallery (YouTube)
    • Photo Album
    • Art Gallery
    • Artists
  • Portfolio
  • Supports
  • Contact
  • Home
  • About Us
  • All Events
  • Media
    • Editor’s Corner
    • Latest News on Newborns and Infants in India
    • Media coverage
    • Related Stories
  • Gallery
    • Video Gallery (YouTube)
    • Photo Album
    • Art Gallery
    • Artists
  • Portfolio
  • Supports
  • Contact
Home    पति को था पत्नी पर शक, ले ली बेटी की जान!

Latest News On Infanticide

पति को था पत्नी पर शक, ले ली बेटी की जान!

Spread the news
     

रांची में घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, डैम से मिला उसका शव

07 November 2022, Monday, Ranchi, Jharkhand. 

झारखंड की राजधानी रांची में एक बेटी के माता पिता अपनी बच्ची के लापता होने की रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंचते हैं। 2 दिन तक बच्ची को तलाशा जाता है। इसी खोजबीन के दौरान एक दिन बच्ची का शव धुर्वा डैम से बरामद होता है।

आखिर घर के पास खेल रही डेढ़ साल की बच्ची धुर्वा डैम तक कैसे पहुंच जाती है?

ये हादसा था या साजिश?

क्या इसे टाला जा सकता था?

कब, कैसे, क्या हुआ

डेढ़ साल की आद्या अपने माता-पिता के साथ एचईसी में रहती थी। शनिवार, 05 नवंबर को उसके पिता अमित और मां जगन्नाथपुर थाने पहुंचे। उनकी चिंता अपनी बेटी आद्या को लेकर थी, जो घर के पास से खेलते हुए गायब हो गई थी।

लातेहार में रहने वाले आद्या के दादा को भी खबर पहुंच चुकी थी और वह भी रांची आ गए थे। उन्हें अपने बेटे और आद्या के पिता अमित पर शक हुआ। इसके पीछे वजह ये थी कि अमित का व्यवहार अपनी पत्नी और बेटी के साथ सही नहीं था। इसी शक ने पुलिस को राह दिखाई।

ये भी पढ़ें-

https://paalonaa.in/crime-news-father-killed-his-baby-boy-in-gumla-3720-2/

इसी बीच सोमवार की सुबह धुर्वा डैम से एक बच्ची का शव बरामद हुआ। उसकी उम्र आद्या के आस-पास की ही थी। तस्वीरों का मिलान किया गया। और ये कन्फर्म हो गया कि शव किसी और का नहीं, बल्कि अमित की लापता बेटी आद्या का ही है।

PATNI PAR THA SHAQ LE LI BETI KI JAAN

अमित से कड़ी पूछताछ की गई। पुलिस के सामने अमित का झूठ बहुत देर तक छुपा नहीं रह सका। और फिर जो कहानी अमित ने सुनाई, उसने सभी के रौंगटे खड़े कर दिए। सभी की जबान पर एक ही सवाल था कि एक पिता आखिर ऐसा कैसे कर सकता है।

PATNI PAR THA SHAQ LE LI BETI KI JAAN

अमित के मुताबिक, वह 05 नवंबर को अपनी बेटी को लेकर धुर्वा डैम गया और फिर बच्ची को डैम में डाल दिया। वह तब तक वहां खड़े होकर बच्ची को देखता रहा, जब तक वो पानी में समा नही गई।

pati ko tha patni par shaq le li beti ki jaan

पालोना का पक्ष

PaaLoNaa को इस घटना की जानकारी रांची के लापता हेल्प डेस्क (LHD) से मिली, जिसे सचिन शर्मा मुन्नू जी चलाते हैं। LHD लापता लोगों को ढूंढने और उन्हें अपनों से मिलाने में प्रभावी काम कर रहा है। जानकारी मिलने के बाद रांची के क्राईम रिपोर्टर्स श्री प्रशांत सिंह और मुर्शीद से संपर्क किया गया। उनसे घटना की पूरी जानकारी मिली।

PATNI PAR THA SHAQ LE LI BETI KI JAAN

इसके मुताबिक, जगन्नाथपुर थाने में शनिवार, 05 नवंबर को डेढ़ साल की बच्ची आद्या के चोरी होने की शिकायत की गई थी, जिसके बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई थी। सीसीटीवी को खंगाला गया, लेकिन कोई सुराग हाथ नही आया। पुलिस ने आद्या के माता-पिता से पुछताछ की तो पता चला कि पति-पत्नी के रिश्ते में गहरा विवाद है। दोनो का रिश्ता इतना खराब हो चुका है कि मामला तलाक तक पहुंच गया है। इसी दौरान धुर्वा डैम से मिले बच्ची के शव के बाद अमित से कड़ी पूछताछ हुई, जिसमें उसने अपने गुनाह को कबूल कर लिया।

PATNI PAR THA SHAQ LE LI BETI KI JAAN

About Us

PaaLoNaa is a cause dedicated to those infants who have been shunned by their own parents. These infants are adandoned in deserted public places like railway lines, ponds, bushes, forests, barren lands for some or the other reasons, compulsions, fears or greed.

Explore PaaLoNaa

  • About Us
  • Photo Gallery
  • Video Gallery (YouTube)
  • Art Gallery
  • Artists
  • CARA
  • CARINGS
  • NCPCR
  • Childline India Foundation
  • PaaLoNaa In Media
  • Media On Infanticide
  • Related Stories
  • The Support

Important Links

State-wise data of Infant spottings
Our Members
The Victims
The Terms & Conditions
© 2023 PaaLoNaa: An initiative of Ashrayani Media Associates & Refined Look Magazine, Supported by Ashrayani Foundation against INFANTICIDE & ABANDONMENT of INFANTS. All rights reserved | Powered by Paalonaa