Call us : +91 9798 4543 21
Send email : info@paalonaa.in
Editor's Corner
PaaLoNaa
  • Home
  • About Us
  • All Events
  • Media
    • Editor’s Corner
    • Latest News on Newborns and Infants in India
    • Media coverage
    • Related Stories
  • Gallery
    • Video Gallery (YouTube)
    • Photo Album
    • Art Gallery
    • Artists
  • Portfolio
  • Supports
  • Contact
  • Home
  • About Us
  • All Events
  • Media
    • Editor’s Corner
    • Latest News on Newborns and Infants in India
    • Media coverage
    • Related Stories
  • Gallery
    • Video Gallery (YouTube)
    • Photo Album
    • Art Gallery
    • Artists
  • Portfolio
  • Supports
  • Contact
Home    मछली के बक्से में मछली नहीं, ये था…

Latest News On Infanticide

मछली के बक्से में मछली नहीं, ये था…

Spread the news
     


वह मछली नहीं था, फिर भी मछली रखने वाले बक्से में उसे रख दिया गया था। उसकी मौत बक्से में रखने से पहले हो चुकी थी या उसके बाद हुई, कहा नहीं जा सकता। लेकिन वह जिस हालत में मिला, वह देखने योग्य नहीं थी। घटना गोला के डीवीसी चौक के समीप मुरी रोड स्थित पटासु नदी पुल के पास रविवार को घटी।

गढ़वा के पत्रकार श्री अभय तिवारी की सूचना पर जब पा-लो ना ने पत्रकार श्री महावीर से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि गोला डीवीसी चौक के पास मुरी रोड स्थित पुल के नीचे रविवार को बॉक्स में बंद कर नवजात बच्चे को फेंक दिया गया था। यह लड़का था या लड़की, पता नहीं चल सका।

एक नवजात शिशु मछली बक्से में फेंका हुआ मिला है, ये खबर मिलते ही आसपास से लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। पुलिस भी वहां पहुँच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस, मीडिया और आम लोग, सभी का मानना था कि ये निजी अस्पताल की करतूत है। श्री महावीर के मुताबिक, पिछले छह माह में इंसानियत को तार-तार करने वाली यह तीसरी घटना है। इससे पूर्व शहर के अग्रवाल मुहल्ला में गोमती नदी पुल के नीचे नवजात का शव फेंका हुआ मिला था। इसके कुछ ही दिनों के बाद बड़काजारा जंगल में एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ था।

पा-लो ना टीम के मुताबिक बच्चे की तस्वीर को देखने से लगता है कि वह प्री-मेच्योर है। ये एबॉर्शन या मिस-कैरिएज का केस भी हो सकता है। जो भी वजह रही हो बच्चे की मौत की, उसे इस तरह से डिस्पॉजऑफ नहीं किया जा सकता। ये कानूनन अपराध है। लोगों को कानून की जानकारी नहीं होने की वजह से वे बिना डरे इन घटनाओं को बार-बार अंजाम देते हैं, जिसे रोकना बहुत जरूरी है।
13 मई 2018 रामगढ़, झारखंड (U)

About Us

PaaLoNaa is a cause dedicated to those infants who have been shunned by their own parents. These infants are adandoned in deserted public places like railway lines, ponds, bushes, forests, barren lands for some or the other reasons, compulsions, fears or greed.

Explore PaaLoNaa

  • About Us
  • Photo Gallery
  • Video Gallery (YouTube)
  • Art Gallery
  • Artists
  • CARA
  • CARINGS
  • NCPCR
  • Childline India Foundation
  • PaaLoNaa In Media
  • Media On Infanticide
  • Related Stories
  • The Support

Important Links

State-wise data of Infant spottings
Our Members
The Victims
The Terms & Conditions
© 2023 PaaLoNaa: An initiative of Ashrayani Media Associates & Refined Look Magazine, Supported by Ashrayani Foundation against INFANTICIDE & ABANDONMENT of INFANTS. All rights reserved | Powered by Paalonaa