Call us : +91 9798 4543 21
Send email : info@paalonaa.in
Editor's Corner
PaaLoNaa
  • Home
  • About Us
  • All Events
  • Media
    • Editor’s Corner
    • Crimes Against Infants in India – Latest News & Child Protection
    • Media coverage
    • Related Stories
  • Gallery
    • Video Gallery (YouTube)
    • Photo Album
    • Art Gallery
    • Artists
  • Portfolio
  • Supports
  • Contact
  • Home
  • About Us
  • All Events
  • Media
    • Editor’s Corner
    • Crimes Against Infants in India – Latest News & Child Protection
    • Media coverage
    • Related Stories
  • Gallery
    • Video Gallery (YouTube)
    • Photo Album
    • Art Gallery
    • Artists
  • Portfolio
  • Supports
  • Contact
Home    BabyBoy को देख क्यों कांप गई थी उनकी रूह

Latest News On Infanticide

BabyBoy को देख क्यों कांप गई थी उनकी रूह

Spread the news
     

बाड़मेर में बाजरे के खेत में मिला नवजात

उसके शरीर पर रेंग रहे थे असंख्य कीड़े

29 अगस्त 2022, सोमवार, बाड़मेर, राजस्थान।

newborn baby found in bajra farm in barmer baby boy ko dekh kanp gai thi unki rooh

बाड़मेर में कुछ महिलाएं खेत में काम कर रहीं थीं कि अचानक उन्हें एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आस-पास देखने पर कुछ नजर नहीं आया। समीप स्थित बाजरे के खेत में जब वो घुसीं तो babyboy की स्थिति देख उनकी रुह कांप गई। वह नन्हा सा मासूम नवजात सैंकड़ों कीड़ों से घिरा हुआ था। उसके ऊपर, नीचे, दाएं-बाएं, आँख, कान, नाक, मुंह सब जगह कीड़े रेंग रहे थे।

पालोना को इस घटना की जानकारी बाड़मेर के वरिष्ठ पत्रकार श्री सवाई सेन जी से मिली। उन्होंने बताया कि बाड़मेर जिले में एक नवजात शिशु बाजरे के खेत में मिला है। ये नवजात सेड़वा स्थित कारटिया गांव में श्री कालू सिंह के खेत में सोमवार सुबह करीब 11 बजे मिला है। कालू सिंह जी के घर की महिलाएं जब खेत में काम कर रहीं थीं, तभी उन्हें नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी।

 

newborn baby found in bajra farm in barmer baby boy ko dekh kanp gai thi unki rooh

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, बाजरे के खेत में करीब सात-आठ फुट ऊंची फसल खड़ी थी। ऐसे में एक नन्हें बच्चे को ढूंढने में उन्हें एक-डेढ़ घंटे का समय लग गया। और जब बच्चे पर उनकी निगाह पड़ी तो वे सब सहम गईं। मासूम के पूरे शरीर पर कीड़ों का कब्जा था। महिलाओं ने फौरन उसे उठाया और पुलिस को खबर दी। स्थानीय सीएचसी में इलाज के बाद बाड़मेर के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में वह उपचाराधीन है।

 

https://paalonaa.in/wp-content/uploads/2022/09/YouCut_20220902_180855027.mp4

 

पालोना का पक्ष

एक निर्दोष मासूम के साथ इतना क्रूर व्यवहार करने वाले को सख्त सजा होनी चाहिए। उन्हें ऐसी सजा मिले कि लोग सबक लें। ये बच्चे को त्यागना नहीं, बल्कि उसकी हत्या का कुत्सित और क्रूर प्रयास है कि एक छोटे से नवजात शिशु को कीड़ों के खाने के लिए छोड़ दिया जाए।

इन बढ़ते मामलों को देखने के बाद ये कहने में कोई संकोच नहीं कि सरकारें भी इस अपराध की समरूप में दोषी हैं। 

  • क्यों नहीं सरकार अपनी सेफ सरेंडर पॉलिसी के बारे में जनजागरुकता करती? 
  • सरकार क्यों नहीं सेफ सरेंडर और सेफ एबेंडन बेबी पॉईंट्स डेवलप करती? 
  • क्यों नहीं लोगों को सेफ सेक्स की जानकारी दी जाती?
  • गर्भ निरोधकों का अनुशासित तरीके से क्यों नहीं प्रचार प्रसार किया जाता?

ये भी पढ़ें-

https://paalonaa.in/rajasthan-crime-news-newborn-baby-girl-found-in-thorny-bushes-in-churu-gudiya-si-bitiya-ka-kya-haal-kar-diya/

About Us

PaaLoNaa is a cause dedicated to those infants who have been shunned by their own parents. These infants are adandoned in deserted public places like railway lines, ponds, bushes, forests, barren lands for some or the other reasons, compulsions, fears or greed.

Explore PaaLoNaa

  • About Us
  • Photo Gallery
  • Video Gallery (YouTube)
  • Art Gallery
  • Artists
  • CARA
  • CARINGS
  • NCPCR
  • Childline India Foundation
  • PaaLoNaa In Media
  • Media On Infanticide
  • Related Stories
  • The Support

Important Links

State-wise data of Infant spottings
Our Members
The Victims
The Terms & Conditions
© 2023 PaaLoNaa: An initiative of Ashrayani Media Associates & Refined Look Magazine, Supported by Ashrayani Foundation against INFANTICIDE & ABANDONMENT of INFANTS. All rights reserved | Powered by Paalonaa