Call us : +91 9798 4543 21
Send email : info@paalonaa.in
Editor's Corner
PaaLoNaa
  • Home
  • About Us
  • All Events
  • Media
    • Editor’s Corner
    • Crimes Against Infants in India – Latest News & Child Protection
    • Media coverage
    • Related Stories
  • Gallery
    • Video Gallery (YouTube)
    • Photo Album
    • Art Gallery
    • Artists
  • Portfolio
  • Supports
  • Contact
  • Home
  • About Us
  • All Events
  • Media
    • Editor’s Corner
    • Crimes Against Infants in India – Latest News & Child Protection
    • Media coverage
    • Related Stories
  • Gallery
    • Video Gallery (YouTube)
    • Photo Album
    • Art Gallery
    • Artists
  • Portfolio
  • Supports
  • Contact
Home    NARMADAPURAM: इस प्यारी बच्ची से क्या शिकायत थी तुम्हें

Latest News On Infanticide

NARMADAPURAM: इस प्यारी बच्ची से क्या शिकायत थी तुम्हें

Spread the news
     

जमीन पर मिली नवजात बच्ची, 3-4 घंटे पहले ही हुआ था जन्म

सेफ सरेंडर है सही विकल्प : पालोना

06 FEBRUARY, MONDAY, NARMADAPURAM, MP.

IS PYARI BACHCHI SE KYA SHIKAYAT THI TUMHE
नर्मदापुरम में मिली प्यारी नवजात बच्ची

ये प्यारी बच्ची मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में मिली है। न जाने कौन इस मासूम को जमीन पर रख कर चला गया था। कहा जा रहा है कि मिलने से 3-4 घंटे पहले ही बच्ची का जन्म हुआ होगा। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बच्ची अस्पताल में एडमिट है।

यहां घटी घटना

 पालोना को इस घटना की सूचना गूगल सर्फिंग के दौरान मिली। इसके मुताबिक, नर्मदापुरम में माखन नगर के गांव पंवारखेड़ा खुर्द में एक प्यारी बच्ची लावारिस हालत में मिली। सोमवार दोपहर को किसी ग्रामीण की नजर उस नवजात बच्ची पर पड़ी। तस्वीरों में नजर आ रहा है कि वह कपड़े में लिपटी जमीन पर लेटी हुई है। उसकी गर्भनाल और प्लेसेंटा भी साथ लगा हुआ था। इसके बाद नर्मदापुरम सीडब्ल्यूसी के सदस्य श्री रामभरोसे मीणा जी से संपर्क कर बच्ची के स्वास्थ्य व घटना के संबंध मेंं सारी जानकारी ली गई, जिसे यहां सुना जा सकता है

क्या कहता है स्थानीय मीडिया

न्यूज 18 डॉट कॉम के अनुसार, माखन नगर के ग्राम पवारखेड़ा खुर्द में लावारिस हालत में मिली बच्ची को देख हर कोई बस यही कहता कि आखिर इस प्यारी बच्ची का क्या कसूर था, जो इसे ऐसी बदहाली में कोई छोड़ गया। गांव वालों का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति इस नवजात को झाड़ियों के बीच फेंक गया था। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों को किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनाई पड़ी तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। पास जाकर देखा तो वहां एक-दो दिन की नवजात झाड़ियों में बिलख रही थी। फिर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। स्वास्थ्य विभाग की मदद से बच्ची को अस्पताल ले जाया गया है।

माखन नगर के अस्पताल में मासूम को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल की स्टाफ नर्स शिवानी राय और सफाई कर्मी अनीता धौलपुरिया ने बच्ची को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे SNCU वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, इस मामले में माखन नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बच्ची की हालत ठीक नहीं

जिला अस्पताल में बच्ची के इलाज में सहयोग कर रही स्टाफ नर्स रोजी नंदा ने बताया कि नवजात का वजन 2 किलो 335 ग्राम है। बच्ची पूरी तरह से ठीक नहीं है। एसएनसीयू में रखकर बच्ची का उपचार किया जा रहा है। 

दैनिक भास्कर इस घटना के बारे में लिखता है-

नर्मदापुरम के पवारखेड़ा खुर्द में निर्दयी माता-पिता ने 4 घंटे की मासूम नवजात बच्‍ची को कचरे में फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक नवजात बच्ची का जन्म करीब 4,5 घंटे पहले ही हुआ। पैदा होते ही निर्दयी माता-पिता ने उसे पवारखेड़ा खुर्द में एक घर के पीछे कचरे में फेंक दिया। सोमवार दोपहर एक बजे ग्रामीणों को बच्ची के रोने की आवाज आई। सुनकर वे वहाँ पहुंचे। सूचना पर ANM और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बच्ची को कपड़े में लपेटा। थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे, एसआई हरछठ ठाकरे, व स्टॉफ बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। बच्ची स्वस्थ मिली।

थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया अज्ञात माता पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। बच्ची 4,5 घंटे की हैं। आसपास में ही उसका जन्म हुआ होगा। 

ये भी पढ़ें

 

https://paalonaa.in/ranchi-sandigdh-hai-masoom-navjat-ke-chehre-ka-jhulasna-ranchi-me-mila-navjat-bachchi-ka-shav/

About Us

PaaLoNaa is a cause dedicated to those infants who have been shunned by their own parents. These infants are adandoned in deserted public places like railway lines, ponds, bushes, forests, barren lands for some or the other reasons, compulsions, fears or greed.

Explore PaaLoNaa

  • About Us
  • Photo Gallery
  • Video Gallery (YouTube)
  • Art Gallery
  • Artists
  • CARA
  • CARINGS
  • NCPCR
  • Childline India Foundation
  • PaaLoNaa In Media
  • Media On Infanticide
  • Related Stories
  • The Support

Important Links

State-wise data of Infant spottings
Our Members
The Victims
The Terms & Conditions
© 2023 PaaLoNaa: An initiative of Ashrayani Media Associates & Refined Look Magazine, Supported by Ashrayani Foundation against INFANTICIDE & ABANDONMENT of INFANTS. All rights reserved | Powered by Paalonaa