Call us : +91 9798 4543 21
Send email : info@paalonaa.in
Editor's Corner
PaaLoNaa
  • Home
  • About Us
  • All Events
  • Media
    • Editor’s Corner
    • Latest News on Newborns and Infants in India
    • Media coverage
    • Related Stories
  • Gallery
    • Video Gallery (YouTube)
    • Photo Album
    • Art Gallery
    • Artists
  • Portfolio
  • Supports
  • Contact
  • Home
  • About Us
  • All Events
  • Media
    • Editor’s Corner
    • Latest News on Newborns and Infants in India
    • Media coverage
    • Related Stories
  • Gallery
    • Video Gallery (YouTube)
    • Photo Album
    • Art Gallery
    • Artists
  • Portfolio
  • Supports
  • Contact
Home    मासूम बच्ची को नहीं पता था रोने भर से गंवानी पड़ जाएगी उसे अपनी जान

Latest News On Infanticide

मासूम बच्ची को नहीं पता था रोने भर से गंवानी पड़ जाएगी उसे अपनी जान

Spread the news
     

नांदेड़ जिले में पहले नवजात बच्ची को गला घोंट कर मारा, अगले दिन ले ली बेटे की जान

क्या पोस्टपार्टम साइकोसिस की शिकार है उस बच्ची की माँ

31 मई 2022, मंगलवार, नांदेड़, महाराष्ट्र।

अनुसूया नाम था उसका। महज़ 04 माह की बच्ची थी वो। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में रहने वाली। 31 मई को ऐसा रोई कि वही उसका आखिरी रोना बन गया। नवजात बच्चे तो रोते ही हैं। रोकर ही वे अपना दुःख, दर्द, तकलीफ और भूख बयां करते हैं, लेकिन उस दिन उसकी मां को उसका रोना बर्दाश्त नहीं हुआ। लोकल मीडिया के अनुसार उसकी मां ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। यही नहीं, इस घटना को अंजाम देने के अगले दिन 02 साल के बेटे दत्ता की भी खाना मांगने और रोने के कारण हत्या कर दी।

गूगल सर्फिंग के दौरान इस घटना की जानकारी एनडीटीवी डॉट इन की खबर से मिली। इसके मुताबिक, घटना 31 मई और एक जून को भोकर तालुका के पांढुर्ना गांव की है, जहाँ बच्चों के रोने पर मां ने नवजात बेटी और दो साल के बेटे का मर्डर कर दिया और उनके शवों को खेतों में ले जाकर जला डाला। 

Mother killed her newborn baby girl in nanded

 

 

 

एनडीटीवी डॉट इन इस बारे में लिखता

महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है जहां एक मां ने बच्चों के रोने से नारज होकर अपनी बेटी और बेटे की हत्या (Murder) कर दी. महाराष्ट्र में नांदेड़ जिले के एक गांव में एक महिला ने बच्चों के रोने से नाराज होकर अपनी नवजात बेटी और दो वर्षीय बेटे की कथित रूप से हत्या कर दी और उनके शवों को खेत में ले जाकर जला दिया. 

भोकर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि घटना 31 मई और एक जून को भोकर तालुका के पांढुर्ना गांव की है. धुरपदबाई गनपत निमलवाड़ ने 31 मई को रोने के कारण अपनी चार महीने की बेटी अनुसूया की गला घोंटकर कथित रूप से हत्या कर दी.  अगले दिन उसने भोजन के लिए रोने पर अपने बेटे दत्ता की हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि आरोपी महिला धुरपदबाई ने अपनी मां कोंडाबाई राजेमोद और भाई माधव राजेमोद के साथ मिलकर बच्चों के शव जला दिये.  आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पालोना का पक्ष

विशेषज्ञ बताते हैं कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में शारीरिक और मानसिक परिवर्तन होते हैं। कई बार वे इसके साथ कॉप-अप नहीं कर पाती हैं और अवसाद (डिप्रेशन) का शिकार हो जाती हैं। इसे पोस्टमार्टम डिप्रेशन कहते हैं। ये जानलेवा नहीं होता है। लेकिन जब इसकी प्रवृत्ति गम्भीर हो जाये तो ये पोस्टमार्टम साइकोसिस में बदल जाता है। वैसी परिस्थितियों में ये विशेषकर नवजात शिशुओं के लिए जानलेवा साबित हो जाता है।

इससे बचने के लिए जरूरी है कि गर्भावस्था के साथ साथ डिलीवरी के बाद भी महिला को मानसिक रूप से सपोर्ट किया जाए। महिला स्वयं भी अपने व्यवहार का आंकलन करती रहे। जैसे ही चिड़चिड़ापन हद से ज्यादा महसूस हो, मनोचिकित्सक से सम्पर्क करें।

About Us

PaaLoNaa is a cause dedicated to those infants who have been shunned by their own parents. These infants are adandoned in deserted public places like railway lines, ponds, bushes, forests, barren lands for some or the other reasons, compulsions, fears or greed.

Explore PaaLoNaa

  • About Us
  • Photo Gallery
  • Video Gallery (YouTube)
  • Art Gallery
  • Artists
  • CARA
  • CARINGS
  • NCPCR
  • Childline India Foundation
  • PaaLoNaa In Media
  • Media On Infanticide
  • Related Stories
  • The Support

Important Links

State-wise data of Infant spottings
Our Members
The Victims
The Terms & Conditions
© 2023 PaaLoNaa: An initiative of Ashrayani Media Associates & Refined Look Magazine, Supported by Ashrayani Foundation against INFANTICIDE & ABANDONMENT of INFANTS. All rights reserved | Powered by Paalonaa