Karnataka के Gadag में मिला नवजात, लड़के की उम्र है महज तीन दिन
नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए सेफ बेबी पाईंट्स बनाने होंगे: पालोना
27 November 2022, Sunday, Gadag, Karnataka
कर्नाटक के Gadag जिले में एक नवजात शिशु मिला है। यह शिशु एक लड़का है। उसके पूरे चेहरे और हाथों पर भी डंक के निशान जैसे हैं। ऐसा लगता है कि लड़के को चींटियों या अन्य कीड़ों ने कुछ नुकसान पहुंचाया है।
यहां मिला नवजात
पालोना को इस घटना की जानकारी बैंगलुरू के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ साथी द्वारा प्राप्त हुई। उन्होंने India Today की खबर का लिंक शेयर किया था। साथ ही नवजात लड़के के कुछ वीडियो क्लिप्स भी थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आकाश नामक व्यक्ति Old APMC बिल्डिंग के पास से रविवार को गुजर रहे थे। तभी उन्हें एक नवजात बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। वहां उन्होंने गत्ते के एक डिब्बे में लड़के को देखा और पुलिस को सूचना दी।
Betegere police तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर लड़के को अस्पताल ले गई। बताया जा रहा है कि लड़के की उम्र दो से तीन दिन है। बच्चे के वीडियो को ध्यान से देखने पर मालूम चलता है कि उसके पूरे चेहरे और हाथों पर डंक जैसे कुछ निशान है। आशंका है कि चींटियों या कीड़ों ने बच्चे को बुरी तरह से काटा है।
ये भी पढ़ें-
https://paalonaa.in/newborn-baby-found-in-bajra-farm-in-barmer-baby-boy-ko-dekh-kyo-kanp-gai-thi-unki-rooh/
ये किया जा सकता है- पालोना
जो इस लड़के के साथ हुआ, वह न सिर्फ चाइल्ड राईट्स का उल्लघंन है, बल्कि ह्यूमैन राईट्स का हनन भी है। बच्चों के साथ हो रही इस क्रूरता को रोकना होगा। इसे रोकने के लिए –
- कानून को सख्त बनाना होगा।
- जगह जगह पालने (Cradles) रखवाने होंगे।
- सेफ बेबी पाईंट्स बनाने होंगे, जहां लोग असमर्थ होने पर अपने बच्चे को सुरक्षित सौंप सकें या छोड़ सकें।
- इन बेबी पाईंट्स को लोगों की पहुँच में लेकर आना होगा।