Call us : +91 9798 4543 21
Send email : info@paalonaa.in
Editor's Corner
PaaLoNaa
  • Home
  • About Us
  • All Events
  • Media
    • Editor’s Corner
    • Latest News on Newborns and Infants in India
    • Media coverage
    • Related Stories
  • Gallery
    • Video Gallery (YouTube)
    • Photo Album
    • Art Gallery
    • Artists
  • Portfolio
  • Supports
  • Contact
  • Home
  • About Us
  • All Events
  • Media
    • Editor’s Corner
    • Latest News on Newborns and Infants in India
    • Media coverage
    • Related Stories
  • Gallery
    • Video Gallery (YouTube)
    • Photo Album
    • Art Gallery
    • Artists
  • Portfolio
  • Supports
  • Contact
Home    Latest News on Newborns and Infants in India

Latest News

30 Aug 2017

थैंक गॉड, कि कुत्तों से पहले आदमी इस मासूम तक पहुंच गए…

      
बुधवार को एक और नवजात कूड़े के ढेर से बरामद किया गया, मगर इस बार बिहार के साहेबगंज से. स्थानीय पत्रकारों के अनुसार नवजात बच्चा मंडर प्रखंड के फुलोलक्ष्मी गांव में एक खेत के नज़दीक कूड़े के ढेर पर फेंका हुआ था. जब ग्रामीण खेत में घास काटने पहुंचे तो उन्हें कूड़े के ढेर में से आती बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी. जब कूड़े को खंगाला तो उसमे से नवजात शिशु निकला. नवजात का भूख से बुरा हाल हो रहा था. एक ग्रामीण महिला ने उसे गोद में उठा लिया और फिर उसे दूध पिलाया. नवजात की जान... Continue Reading..
29 Aug 2017

हत्या या मौत…?

      
इंसान आज जानवरों से भी नीचे गिर गया है. एक और शिशु का शव पानी में तैरता पाया गया. इस बार बिहार के समस्तीपुर में. मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढ़रहा गाँव की है. नवजात बच्चे का शव 3 घण्टे तक पानी मे तैरता रहा. स्थानीय भीड़ मूकदर्शक बनी रही. परन्तु किसी में मानवता न जागी. सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी. इस बार फिर हम ये नही बता सकते कि शिशु को जब पानी में फेंका गया तो वह ज़िंदा था... Continue Reading..
27 Aug 2017

किसके भरोसे तुमने इस बिटिया को छोड़ दिया…

      
बेटियों को बोझ मानने की मानसिक दासता से खुद को मुक्त नहीं कर पा रहे समाज के चंद लोगों का क्रूर चेहरा एक बार फिर समाज के सामने आया है. महज कुछ दिनों की बिटिया को उसके पालनहर लावारिस छोड़ गए. घटना बिहार राज्य के आरा स्थित बलबतरा की है, जहाँ कब्रिस्तान के नज़दीक मौजूद मज़ार के पास बच्ची परित्यक्त अवस्था में मिली. बाल कल्याण समिति आरा के अनुसार नवजात बच्ची बेहद कमजोर है और उसका वज़न मात्र 1.2 किलो है. समिति द्वारा बच्ची को प्राथमिक इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परन्तु नवजात की सेहत... Continue Reading..
26 Aug 2017

कुत्ते के जबड़ों में फंसा वह मासूम किसका था…

      
झारखण्ड में एक बार फिर इंसानियत चिथड़े चिथड़े हो गई. घटना हज़ारीबाग़ की है, जहाँ एक मासूम आज फिर कुत्ते के जबड़ों में नज़र आया. सदर अस्पताल के नज़दीक स्थित केशव हॉल के मैदान में आज सुबह स्थानीय लोगों की नज़र एक कुत्ते पर पड़ी, जिसके दांतो के बीच एक बेबी ब्वॉय का आधा शरीर मौजूद था. बाकि के आधे शरीर का पता बहुत ढूंढने के बाद भी नही चला. यह आशंका है कि कुत्ते ने उसे खा लिया होगा. बच्चा उसके मुंह में कैसे पहुंचा, इसके भी बस कयास ही लगाये जा रहे हैं. हज़ारीबाग़ के पत्रकार श्री रोहित... Continue Reading..
19 Aug 2017

गर ये बच्चियां न होतीं तो उस बच्ची को कौन बचाता…

      
दुनिया में कुछ लोग ऐसी हैवानियत को अंजाम देते हैं कि लगता है कि समाज में हैवानियत, दरिंदगी, और जुर्म के इलावा किसी अच्छी चीज़ का अस्तित्व ही नहीं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो यह साबित कर देते हैं कि दुनिया में अभी भी इंसानियत बाकी है. घटना बरही के करियातपुर हनुमान मंदिर के पास की है. मंदिर के पास एक नवजात बच्ची को किसी अज्ञात ने नाले में फेंक दिया. नवजात बच्ची को 'द आर्यभट्ट इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड कॉमर्स स्टडी सेंटर' की छात्रा सोमी खातून व नेहा कुमारी ने पानी से उठाकर अनुमंडलीय अस्पताल, बरही में... Continue Reading..
19 Aug 2017

कितनी पत्थर दिल होगी वह माँ…

      
कितने पत्थर दिल होते होंगे वह माँ-बाप जो हमेशा के लिए अपने जिगर के टुकड़े को त्याग देते होंगे. यह बात हमारी कल्पना से भी परे है. झारखण्ड की राजधानी रांची के समीप बसे ठाकुर गांव में शिशु परित्याग की ऐसी ही घटना घटी है. जहाँ एक अज्ञात महिला ने एक नवजात बच्चे को त्याग दिया. सूत्रों के अनुसार एक अज्ञात पुरुष और महिला ने ठाकुर गांव निवासी राजमुनि नामक एक अन्य महिला को एक नवजात बच्चे को सौंपकर चले गए. नवजात की शारीरिक स्थिति और स्वास्थ को देखते हुए राजमुनि ने उन्हें टोका और इलाज करवाने को भी कहा.... Continue Reading..
17 Aug 2017

गलती खुद की और सजा मासूम को दी…

      
बोकारो से सामाजिक ताने बाने को तार-तार कर देने वाली खबर सामने आयी है. बोकारो के कुर्मीडीह में बैग की दुकान चलाने वाले आशीष तिवारी ने 'लिव इन रिलेशन' के दौरान पैदा हुई नवजात बच्ची को बिस्किट में जहर देकर मार डाला. घटना बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के गोल मार्केट की है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आशीष तिवारी एक महिला के साथ पिछले 2 साल से 'लिव इन रिलेशन' में था. उन दोनों ने करीब 1 साल पहले इस बच्ची को जन्म दिया था, लेकिन आशीष को बच्ची जन्म के बाद से ही खटक रही थी. मौका देखते ही... Continue Reading..
10 Aug 2017

अपनों ने ही की दरिंदगी…

      
एक बार फिर एक नवजात बच्ची झाड़ियों में मिली है. आज प्रातः सुबह हज़ारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के रणकी गांव में एक नवजात बच्ची झाड़ियों में मिली है. प्राप्त सूचना के अनुसार नवजात को किसी अपने ने ही झाड़ियों में फेंक दिया था. सुबह नवजात के रोने की आवाज़ सुन कर रणकी गांव के ग्रामीणों ने नवजात बच्ची को झाड़ियों से बहार निकला. ग्रामीणों के अनुसार नवजात बच्ची के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था. इस कारण उसे काँटों से खरोंच भी आई है. इसके अलावा चीटियां भी उसके शरीर पर चिपटी हुई थी। आशंका है कि उन्होंने ने... Continue Reading..
09 Aug 2017

आखिर क्यों दिया जन्म…

      
शिशु परित्याग का दिल दहला देने वाला मामला गुजरात के राजकोट से आया है. हैरान करने वाली यह खबर राजकोट के अंतर्गत आने वाले इलाके अमरेली के ताजपर गांव की है. जहाँ एक नवजात बच्ची को जन्म के तुरंत बाद परिवार के लोगों ने ही नदी में फेंक दिया. परन्तु इसके बावजूद नवजात की जान बच गई. प्राप्त सूचना के अनुसार नवजात के जन्म लेने के तुरंत बाद ही उसके पिता ने उसे लकड़ी के बक्से में बंद कर अमरेली के ताजपर गांव के नदी में फेंक दिया. बक्सा बहते हुए 4 किलोमीटर दूर दमनगर पहुँच गया. जहाँ स्थानीय लोगों... Continue Reading..
05 Aug 2017

गुलठुल-गुलठुल ये बिटिया किसकी है…

      
पंजाब से आज प्रातः सुबह शिशु परित्याग की खबर आई है. मोहाली के कुमड़ा गांव में एक नवजात बच्ची लावारिस स्थिति में मिली. भूखी-प्यासी वह नवजात बच्ची गांव के बहार झाड़ियों में पड़ी हुई थी. प्राप्त सूचना के अनुसार कुमड़ा गांव में गश्त लगा रही एक पीसीआर (PCR) वैन को नवजात रोती हुई झाड़ियों में मिली. पीसीआर में मौजूद पुलिस कर्मियों ने फ़ौरन ही नवजात को मोहाली फेज-6 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल के नरसरी यूनिट में तैनात डॉक्टर तेजवीर सिंह ने अविलम्भ नवजात का इलाज शुरू कर दिया. उनके अनुसार फिलहाल नवजात स्वस्थ है और ख़तरे से... Continue Reading..
28 Jun 2017

उसने बेटी को छोड़ा जरूर, मगर प्यार तो करती थी…

      
कानपुर के स्वरूप नगर स्थित हैलट हॉस्पिटल में एक महिला ने 28 जून 2017 को एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन फिर अचानक ही वह वहां से गायब हो गई। उसने हॉस्पिटल में अपना नाम-पता भी गलत दर्ज करवाया था, जिसकी वजह से उस महिला को ढूंढा नहीं जा सका। बच्ची बीमार थी, इसलिए उसे बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. यशवंत की निगरानी में उपचार के लिए छो़ड़ दिया गया। अब स्वस्थ होने के उपरांत 8 नवंबर 2017 को करीब चार माह की उम्र में उसे कानपुर के सुभाष चिल्ड्रेन दत्तक ग्रहण ईकाई, नौबस्ता में आश्रय मिला है। इस पूरी प्रक्रिया... Continue Reading..

  •  Prev
  • 1
  • …
  • 34
  • 35
  • 36

Important links

  • Video Gallery (YouTube)
  • Art Gallery
  • Victims of Infanticide
  • Supports

About Us

PaaLoNaa is a cause dedicated to those infants who have been shunned by their own parents. These infants are adandoned in deserted public places like railway lines, ponds, bushes, forests, barren lands for some or the other reasons, compulsions, fears or greed.

Explore PaaLoNaa

  • About Us
  • Photo Gallery
  • Video Gallery (YouTube)
  • Art Gallery
  • Artists
  • CARA
  • CARINGS
  • NCPCR
  • Childline India Foundation
  • PaaLoNaa In Media
  • Media On Infanticide
  • Related Stories
  • The Support

Important Links

State-wise data of Infant spottings
Our Members
The Victims
The Terms & Conditions
© 2023 PaaLoNaa: An initiative of Ashrayani Media Associates & Refined Look Magazine, Supported by Ashrayani Foundation against INFANTICIDE & ABANDONMENT of INFANTS. All rights reserved | Powered by Paalonaa